-->

Sunday 27 January 2019

Class X (Hindi A) Sample Question Paper (Session 2018-19)

पीरियाडिक टेस्ट - III
कक्षा – दशमी
विषय : हिंदी

निर्धारित समय : 3 घंटे                                                                                                                               अधिकतम अंक : 80

इस प्रश्न-पत्र में चार खण्ड है, , , |
चारों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
यथासंभव प्रत्येक खण्ड के क्रमशः उत्तर दीजिए |

खण्ड’ : अपठित बोध

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
विज्ञान ने मनुष्य की चिन्तन-प्रणाली को भी प्रभावित किया है। इसने मनुष्य को बौद्धिक विकास प्रदान किया है और वैज्ञानिक चिन्तन-पद्धति दी है। वैज्ञानिक चिन्तन से मनुष्य अंधविश्वासों एवं रूढ़ि-परम्पराओं से मुक्त होकर स्वस्थ एवं सन्तुलित ढंग से चिन्तन कर सकता है। इसने मनुष्य के मन में युगों के अंधविश्वासों, दकियानूसी विचारों, भय और अज्ञानता को दूर कर दिया है। इसे विज्ञान की सर्वाधिक उल्लेखनीय देन कहा जा सकता है। विज्ञान धरती और समुद्र के अनेक रहस्यों को जान लेने के बाद अन्तरिक्ष लोक में प्रविष्ट हुआ है। अन्तरिक्ष लोक के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिकों ने अनेक अन्तरिक्ष-यानों और कृत्रिम उपग्रहों को आकाश में छोड़ा है तथा अमेरिका के वैज्ञानिक चन्द्रलोक तक पहुँचने में समर्थ हो सके हैं।
(
) उक्त गद्यांश का शीर्षक बताइए
(
) वैज्ञानिक चिन्तन से क्या परिवर्तन हुआ है?
(
) अंतरिक्ष लोक के रहस्य मनुष्य ने किस प्रकार जाने हैं?
(
) विज्ञान ने किन-किन स्थानों के रहस्य को उजागर किया है?
(
) विज्ञान ने क्या दूर कर दिया है?

2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िये और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
खेत और खलिहान तुम्हारे,
ये पहाड़, जंगल, उपवन,
ये नदियाँ, ये ताल सरोवर,
गाते हैं विप्लव गायन!
उत्तर में गा रहा हिमाचल,
दक्षिण में वह सिंधु गहन
सभी गा रहे हैं, लो आया।
यह लोलित जागरण प्रहर!

गंगा गाती कल-कल ध्वनि में,
भारत के कल की बातें,
यमुना गाती है कल-कल कर
बीत गई कल की रातें,
साबरमती गरज कर बोली
अब कैसी निशि की छतें
दिन आया, अपना दिन आया,
यों गाती है लहर-लहर!

उत्तर से दक्खिन पूरब से
पश्चिम तक तुम एक, अरे !
भेदभाव से परे एक ही
रही तुम्हारी रोकटोक अरे!
एक देश है, एक प्राण तुम,
तुम हो नहीं अनेक अरे!
खोलो निज लोचन, देखो यह
खिली एकता ज्योति प्रखर!

(क) गंगा, यमुना, साबरमती नदियाँ कल-कल ध्वनि से क्या संदेश देती हैं?
(ख) एकता की ज्योति प्रखर का क्या आशय है?
(ग) इस काव्यांश का क्या संदेश है?
(घ) यमुना गाती है कल-कल कर बीत गई कल की रात में कौन-सा अलंकार है?
(ड) प्रहर शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

खण्ड ‘ख’ : व्याकरण

3. (i) निर्देशानुसार उत्तर दीजिए
(क) ‘प्रत्यारोप’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग और मूल शब्द लिखिए।
(ख) ‘अभि’ उपसर्ग लगाकर एक शब्द बनाइए।
(ग) ‘सादगी’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय और मूल शब्द लिखिए।
(घ) ‘नी’ प्रत्यय लगाकर एक शब्द बनाइए।

(ii) निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कर समास का नाम लिखिए-
(क) पंचवटी
(ख) शश्वेतांबर
(ग) नीलकोठ

4. (i) अर्थ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों की पहचान करके उनके भेद लिखिए-
(क) आपको जीवन में सदा सफलता मिले
(ख) उफ! पेट में बहुत दर्द हो रहा है ।
(ii) निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलए:
(क) स्वामी जी ने शिकागो जाने का निश्चय किया। (संदेहवाचक में)
(ख) कल हम मेला देखने जाएंगे। (निषेधवाचक में)

5. निम्नलिखित पद्यांशों में प्रयुक्त अलंकारों की पहचान कर उनके नाम लिखिए
(क) वह दीप-शिखा-सी शांत भाव में लीन
(ख) को घटि ये वृषभानुजा वे हलधर के वीर
(ग) दृग पग पोंछन को करे भूषन पायंदाज
(घ) एक सुंदर सीप का मुँह था खुला।
खण्ड ‘ग’ : पाठ्यपुस्तक व पूरक पाठ्य पुस्तक

6. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
आज से कई वर्ष पहले गुरुदेव के मन में आया कि शांतिनिकेतन को छोड़कर कहीं अन्यत्र जाएं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं था। शायद इसलिए, या पता नहीं क्यों, तै। पाया कि वे श्रीनिकेतन के पुराने तिमंजिले मकान में कुछ दिन रहें। शायद मौज में

आकर ही उन्होंने यह निर्णय किया हो। वे सबसे ऊपर के तल्ले में रहने लगे। उन दिनों ऊपर तक पहुँचने के लिए लोहे की चक्करदार सीढ़ियाँ थीं, और वृद्ध और क्षीणवपु रवींद्रनाथ के लिए उस पर चढ़ सकना असंभव था। फिर भी बड़ी कठिनाई से उन्हें वहाँ ले जाया जा सका।
(क) ‘गुरुदेव’ किसके लिए प्रयुक्त किया गया है और उन्होंने स्थान परिवर्तन का मन क्यों बनाया था?
(ख) स्थान-परिवर्तन करके गुरुदेव कहाँ गए? वहाँ का मकान कैसा था ?
(ग) श्रीनिकेतन में गुरुदेव को क्या परेशानी हुई थी? बताइए।

7. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
(क) परमधाम भेजने का अर्थ स्पष्ट करते हुए यह बताइए कि उस समय कन्याओं के साथ ऐसा क्यों होता था?
(ख) सेनापति ‘हे’ के लिए किस बात को कलंक की बात बताया गया था? पठित पाठ के आधार पर लिखिए।
(ग) प्रेमचंद जैसे साहित्यकार की फोटो में उनके फटे जूते देखकर परसाई की मनोदशा पर टिप्पणी कीजिए।
(घ) किसमें एक विचित्र सा आकर्षण होता है?

8. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
माँ की समझाइश के बाद
दक्षिण दिशा में पैर करके मैं कभी नहीं सोया
और इससे इतना फायदा जरूर हुआ
दक्षिण दिशा पहचानने में
मुझे कभी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा
मैं दक्षिण में दूर-दूर तक गया
और मुझे हमेशा माँ याद आई
दक्षिण को लाँघ लेना सम्भव नहीं था
होता छोर तक पहुँच पाना
तो यमराज का घर देख्ध्र लेता।।

(क) माँ के समझाने का कवि को क्या लाभ हुआ?
(ख) कवि दक्षिण में दूर-दूर तक क्यों गया? वहाँ उसे क्या समझ आया?
(ग) कवि को किस बात का अफसोस रह गया?

9. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
(क) बच्चों को किस प्रकार की सुख-सुविधाएँ मिलनी चाहिए? ‘बच्चे काम पर जा रहे हैं’ पाठ के आलोक में लिखिए।
(ख) बादलों के आने पर आकाश कैसा लगने लगा? “मेघ आए” कविता के अनुसार लिखिए।
(ग) कवि ने चने की बिते के बराबर क्यों कहा है?’चंद्र गहना से लौटती बेर’ कविता के अनुसार स्पष्ट कीजिए।
(घ) आप की समझ में कवि की बच्चों के काम पर जाने की चिंता कितनी उपयुक्त है? ‘बच्चे काम पर जा रहे हैं’ कविता के आधार पर लिखिए।

10. बच्चन जी के समान, यदि आपको तेज वर्षा में कहीं निकलना पड़े, तो आप किनकिन परिस्थितियों पर विचार करेंगे तथा उनके उस प्रकार चल पड़ने से आप क्या प्रेरणा ग्रहण करते हैं?


खण्ड ‘घ’ : लेखन

11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर 200 से 250 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

(क) विद्यार्थी एवं पाश्चात्य संस्कृति (संकेत बिन्दु)-
(1) भूमिका, (2) पाश्चात्य परिधान पसंद किए जाते हैं, (3) ‘वैलेन्टाइन’ आदि का मनाया जाना, (4) युवाओं के मन, (5) उपसंहार

अथवा

(ख)  मजहब नहीं सिखाता आपस में भेद रखना (संकेत बिन्दु)-
(1) भूमिका, (2) विभिन्नता में एकता, (3) धार्मिक एकजुटता, (4) हमारा कर्तव्य, (5) उपसंहार

अथवा

(ग) मिट्टी के अनेक रूप (संकेत बिन्दु)-
(1) भूमिका, (2) आम धारणा, शिशु के लिए मिट्टी, (3) सैनिक के लिए मिट्टी, (4) आध्यात्मिक दृष्टिकोण, (5) उपसंहार

12. आपका छोटा भाई कुसंगति में पड़ गया था परंतु अब इससे बाहर आना चाहता है। आप उसकी मदद किस प्रकार करेंगे, पत्र लिखकर समझाइए।

13. दो राष्ट्र प्रेमी मित्रों के बीच देश की वर्तमान व्यवस्था पर हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।

We provide full dedicated and supportive team to your work in your smart budget.

0 comments:

Start Work With Us

Contact Us
SL Technologies
+91-8447584995, 9013350603
Delhi, India